{"_id":"591734144f1c1b1522852701","slug":"drunken-bike-key-sneak-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में थमा दी बाइक की चाबी, उचक्का फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में थमा दी बाइक की चाबी, उचक्का फरार
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sat, 13 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
नशे की हालत में अंजान युवक से दोस्ती कर पहले बाइक दे दी। अब नशा उतरने के बाद बाइक गायब मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सुकटिया गांव के रहने वाले नंदलाल ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा मुनेंद्रपाल शुक्रवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जंगरौली पुल गया था। यहां एक स्थान पर शराब पीते वक्त उसकी मुलाकात अंजान युवक से हुई। जिसने उससे करीबी बढ़ाई। इसके बाद पान मसाला लेकर आने की बात कहकर बाइक ले उड़ा। पीड़ित ने बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता को पीली पर्ची दी गई है। आसाम चौकी प्रभारी मनोज यादव जांच कर रहे हैं।