{"_id":"58c2de064f1c1bd810dc4066","slug":"dogs-attacked-wounded-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों ने हमलाकर घायल किया पाडा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुत्तों ने हमलाकर घायल किया पाडा, मौत
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
पड्डा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल से भटककर खेतों में पहुंचे पाडे के बच्चे को गांव के कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचाया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे लेकर सदर पशु चिकित्सालय पहुंची। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वनकटी के निकट रम्पुरा गांव में बाघ के हमले के बाद से दहशत है। इसके बाद बाघ की लोकेशन वल्देवपुर गांव के आसपास देखी गई थी। इसके लिए वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं लेकिन उन्हें बाघ नहीं मिली। अलबत्ता शुक्रवार सुबह वल्देवपुर और चांट गांव के बीच खेतों में घूम रहे पाडे (हिरन प्रजाति) के बच्चे को गांव के कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया। कुत्तों का हमला देख गांव वालों ने उसे बचाया और वनकर्मियों को सूचना दी। गांव के निकट ही टीम के साथ गश्त कर रहे रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह, वन दरोगा दीनानाथ श्रीवास्तव आदि के साथ मौके पर पहुंचे। पाडे के घायल बच्चे को लेकर सदर पशु चिकित्सालय लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पाडे के बच्चे की उम्र लगभग छह सात माह रही होगी। सदर पशुचिकित्सालय में ही उसका पोस्टमार्टम कराकर शव दफना दिया जाएगा।