फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM 29 thousand for the thugs in the name of providing jobs

डीएम के यहां नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 29 हजार

Wed, 30 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 30 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
DM 29 thousand for the thugs in the name of providing jobs
डीएम के यहां नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 29 हजार - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
डीएम कार्यालय में उर्दू अनुवादक की नौकरी दिलाने के नाम पर पूरनपुर के फड़ व्यापारी से पुलिस की वर्दी पहने एक जालसाज ने 29 हजार रुपये की ठगी कर ली। खास बात रही की घटना को आरोपी ने डीएम कार्यालय पर उस समय अंजाम दिया, जब डीएम जनता अपने कार्यालय में जनता की समस्याएं सुन रहे थे। जानकारी होने पर पीड़ित ने डीएम, एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली के मोहल्ला रजागंज निवासी सरताज खां मसाले का फड़ लगाकर व्यापार करते हैं। पीड़ित के अनुसार करीब 20 दिन पहले वह सेहरामऊ से बाजार कर लौटे थे। पूरनपुर स्टेशन के बाहर उनको एक पुलिस की वर्दी पहने युवक मिला। जिसने मीठी-मीठी बातें कर करीबी बढ़ा ली। इसके बाद बेटे मोहम्मद रजा की डीएम कार्यालय में उर्दू अनुवादक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पंद्रह दिन पूर्व आरोपी ने पीड़ित को डीएम कार्यालय बुलाया। जिसके बाद आरोपी ने उसे डीएम कार्यालय में बाहर कुर्सी पर बैठा दिया और 29 हजार रुपये नौकरी लगाने के नाम पर ले लिए। इसके बाद वह डीएम कक्ष में गया और कुछ देर बात वापस आकर बात हो जाने की बात उससे बताते हुए औपचारिकता पूरी करने की बात कहकर बेटे की मार्कशीट लेकर चला गया। काफी देर इंतजार करने के बाद भी आरोपी के वापस ना आने पर पीड़ित ने डीएम, एसपी से मामले की शिकायत की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि पीड़ित के पास आरोपी का मोबाइल नंबर भी था, जिससे उस तक पुलिस पंहुच सकती थी। फिलहाल शिकायत के बाद भी पीड़ित को न्याय नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed