फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Disabled brother hostage Accused of beating

विकलांग भाई को बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप

Tue, 03 Nov 2015 07:26 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 03 Nov 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन

शहर निवासी एक महिला ने अपनी सौतेली बहन पर उसके सगे विकलांग भाई को बंधक बनाकर दो महीने से पिटाई करने और खाना आदि न देने का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत होने पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि न होने का दावा शहर कोतवाल ने किया है।  

विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2013 में शहर की एक किशोरी ने पॉश कॉलोनी निवासी अपने सौतेले पिता के खिलाफ दुराचार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया था। दुराचार पीड़िता अपने सौतेले विकलांग भाई के साथ आरोपी पिता के मकान में रहती है। सोमवार को विकलांग भाई की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, जेल में बंद आरोपी की सगी पुत्री होने का दावा करने वाली एक विवाहिता एसपी से मिली और बताया कि दुराचार के झूठे मामले में पिता को जेल भिजवाने वाली सौतेली बहन ने उसके विकलांग किशोर भाई को बंधक बनाकर शारीरिक यातनाएं दी हैं। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर शहर कोतवाल को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मौके पर जाकर मामले की जांच की गई। जांच में मामला संपत्ति विवाद का निकला। मौके पर बंधक बनाकर मारपीट करने की बात की पुष्टि नहीं हुई है। विकलांग मंदबुद्धि है। हालत गंभीर होने के कारण वह अभी बयान देने की स्थित में नहीं है। हालत में सुधार होने पर उसके पुलिस बयान लेगी। मामले की तहरीर अभी उन्हें नहीं मिली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

संग्राम सिंह, शहर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed