फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dip into the pool of teen death

तालाब में डूबकर किशोर की मौत

Thu, 12 Mar 2015 11:45 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
बीसलपुर/पीलीभीत। Updated Thu, 12 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोहना में बृहस्पतिवार को सुबह शौच करने गए किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


गांव दियोहना निवासी रामविलास ने बताया कि उनके  16 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार को पिछले काफी समय से मिर्गी का दौरा पड़ रहा था। सर्वेश बृहस्पतिवार को सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब के पास शौच करने गया था। उसी समय उसे दौरा पड़ गया और तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई।


उधर से गुजरे लोगों ने जब तालाब में उतरा रहे किशोर के शव को देखा, तब उन्होंने गांव में जाकर बताया। मौके पर जरा देर में काफी भीड़ जमा हो गई। रामविलास ने शव की शिनाख्त सर्वेश के रूप में की। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। दोपहर बाद गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed