फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Did not give liquor to drink, then beat wife

शराब पीने को नहीं दिए रुपये तो कर दी पत्नी की पिटाई

Sat, 01 Jul 2017 06:07 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 01 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
शराब के लिए रुपये न देने पर एक युवक ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिछले कई महीनों से नकदी और बाइक की मांग पूरी करने का दबाव बनाने का आरोप है। तहरीर मिलने पर न्यूरिया पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद महिला ने न्यूरिया पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत सीओ क्राइम से की। 
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला खब्बापुर निवासी सोनी पत्नी विशाल ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। कई महीने से उसका पति और अन्य ससुराल वाले उसको नकदी और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे है। छह दिन पहले पति ने शराब के लिए उससे रुपये मांगे। रुपये देने से इंकार करने पर पति ने लाठी से महिला की पिटाई कर घायल कर दिया। मायके से बाइक और रुपये न लाने पर जान से मारने की धमकी देकर निकाल दिया। इसकी शिकायत न्यूरिया पुलिस से की गई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला अस्पताल में पीड़िता का इलाज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एनसीआर को एफआईआर में तरमीम नहीं किया गया। आरोप है कि थाना पुलिस आरोपियों से साठगांठ कर उनको बचाने में लगी है। पीड़िता ने सीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सीओ क्राइम निशंाक शर्मा ने बताया कि न्यूरिया पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed