फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devha teenager 's body was found submerged in the river

देवहा नदी में डूबी किशोरी का शव मिला

Wed, 13 Jul 2016 11:21 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खेत पर घास काटने जाते वक्त देवहा नदी में डूबने वाली किशोरी का शव दूसरे दिन बीसलपुर क्षेत्र में मिला। शव खिरकिया गांव के पास नदी किनारे पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

मंगलवार को कबूलपुर निवासी किसान जैतराम की 13 वर्षीय पुत्री श्रीदेवी अपने छोटे भाई राधे के साथ खेत पर घास काटने के लिए घर से निकली। खेत पर जाने के लिए देवहा नदी पार करते वक्त बहाव अधिक होने पर बह गई और कुछ दूर जाकर नदी में डूृब गई थी। भाई के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों और परिवारीजनों को हादसे का पता लगा। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को किशोरी का शव बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया गांव में देवहा नदी किनारे मिला। इसकी सूचना मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त कर घर ले गए। किशोरी की लाश मिलने का पता लगते ही बरखेड़ा पुलिस किसान के घर पहुंची। इसके बाद कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका सात भाई बहनों में पांचवें नंबर की थी। वह गांव के ही सरकारी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। दुखद हादसे में उसकी मौत के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई मासूम की मौत को लेकर बदहवाश है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि किशोरी की लाश मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed