फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demand to get rid of the bloody tiger soon

खूनी बाघ से जल्द निजात दिलाने की मांग

Mon, 14 Aug 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अमरिया/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  अमरिया/पीलीभीत। Updated Mon, 14 Aug 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to get rid of the bloody tiger soon
light - फोटो : amar ujala
व्यापारियों ने प्रधानों के साथ दिया धरना 
विज्ञापन


बाघ के हमले और वन विभाग द्वारा इसे न पकड़ पाने के विरोध में व्यापारियों और प्रधानों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने खूनी हो चुके बाघ से जल्द निजात दिलाने की मांग की। 
तहसील परिसर में सोमवार को प्रधान संगठन और व्यापार मंडल की ओर से संयुक्त धरने का आयोजन किया गया। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि बाघ की दहशत से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। व्यापारी नेता असगर अली ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बाघ न पकड़ा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक राठौर, हरविंदर सिंह, बदरुल हसन, हसीब अंसारी, वली अहमद, रोहित मलिक, चंदू गुप्ता, फुरकान मलिक, मोहम्मद नाजिम, ज्योउद्दीन, जाफर अली, तसलाम मलिक, सुल्तान खां, सर्वेश गुप्ता, अमन सरपाल, अमित गुप्ता, तौसीफ मियां, हामिद खां सहित कई लोग थे। 
विज्ञापन


सपा का धरना समाप्त 
अमरिया। बाघ की घटनाओं के विरोध में चल रहा सपा का धरना दूसरे दिन समाप्त हो गया। धरने में पहुंचे एमएलसी अमित यादव रिंकू ने कहा कि प्रदेश सरकार बाघों से जनसामान्य की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। आधी अंधूरी व्यवस्थाओं के चलते बाघ जंगल से बाहर आकर हमले कर रहा है। जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख मुआवजा मिलना चाहिए। इस माके पर सद्दीक हसन, तसलीमुलशान खां सहित कई लोग थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed