फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Caused financial loss to the company through collusion

Haridwar News: मिलीभगत कर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया, दो नामजद

Thu, 22 Oct 2026 05:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Caused financial loss to the company through collusion
- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार/बहादराबाद। बहादराबाद स्थित एक निजी कंपनी ने अपने दो कर्मचारियों पर फ्रेट फॉरवर्डर्स के साथ मिलीभगत कर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी प्रबंधन का आरोप है कि कम दरों पर उपलब्ध सेवाओं के प्रस्ताव छिपाकर अधिक दरों की कोटेशन और फ्रेट कंपेरिजन शीट तैयार की जा रही थीं। इसके जरिए कंपनी से अधिक भुगतान कराया जा रहा था और संबंधित फ्रेट फॉरवर्डर्स से अनुचित लाभ लेने की आशंका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, फोरेस स्पेशियलिटी केम प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डीजीएम (एचआर एवं एडमिन) तरुण कुमार चौहान ने शिकायत में बताया कि कंपनी में एक्सपोर्ट विभाग में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर नीतिश कुमार सिंह और सीनियर एग्जीक्यूटिव विजय कुमार संत शुक्ला सीएचए और फ्रेट फॉरवर्डर्स के साथ मिलकर कम दरों वाले प्रस्तावों को छिपाते थे या ईमेल से प्राप्त वास्तविक दरों से अधिक कीमत दर्शाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अधिक दरों वाले सेवा प्रदाताओं के पक्ष में भुगतान कराने के लिए कूटरचित कोटेशन और फ्रेट कंपेरिजन शीट तैयार कर कंपनी के सामने पेश की जा रही थीं। कंपनी प्रबंधन ने मामले की जांच कर आरोपों की पुष्टि होने पर कोतवाली में बुधवार को तहरीर दी। सीओ देवव्रत जोशी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed