फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demand on liquor demand to be removed, sloganeering

शराब की दुकान हटवाने की मांग पर प्रदर्शन, नारेबाजी

Wed, 10 May 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 10 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Demand on liquor demand to be removed, sloganeering
शराब की दुकान हटवाने की मांग पर प्रदर्शन, नारेबाजी
रामलीला रोड से देशी शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर बुधवार को नगर के लोगों ने आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि कई बार इसको हटवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। रामलीला रोड पर सुबह दर्जनों लोग जमा हुए और आबकारी विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मानकों की अनदेखी करते हुए रामलीला रोड पर एक अप्रैल से शराब की दुकान खुलवा दी है, जबकि इस रोड पर कई मंदिर और विद्यालय भी हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे कांग्रेस के जिला मंत्री नवीन सक्सेना ने ग्रामीणों से जानकारी कर जिला आबकारी अधिकारी से मिलकर उनकी समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में योगेंद्र, सच्चिदानंद, अजय, लल्ला सिंह, मंगलीप्रसाद, सुरेश, रामू, रामकुमार, महेंद्र, नगेंद्र, नत्थूलाल, सुशील, अखिल, योगेश, हरीश, रवि, अभिषेक, मनोज, राजेश, मूलचंद्र, ओमप्रकाश, पन्नालाल, घनश्याम, रामबहादुर, देवेंद्र, गीता देवी, प्रज्ञा देवी, सारिका आदि हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed