Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 1.81 lakh withdrawn from account without sharing OTP or PIN

Rewari News: बिना ओटीपी और पिन साझा किए खाते से निकाले 1.81 लाख रुपये

Tue, 24 Nov 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 24 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.81 lakh withdrawn from account without sharing OTP or PIN
बावल। साइबर ठगों ने बावल में कार्यरत एक कर्मचारी के बैंक खाते से दो दिन में सात बार लेनदेन कर 1 लाख 81 हजार 800 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव रावता की ढाणी निवासी धन सिंह ने बताया कि वह रॉकी मिंडा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है।
वर्तमान में वह बावल के सेक्टर-3 औद्योगिक क्षेत्र में रहता है। उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। उसके अनुसार, 15 नवंबर को खाते से तीन बार में 90 हजार रुपये निकाले गए। इनमें 60 हजार, 10 हजार और 20 हजार रुपये के लेनदेन शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अगले दिन 16 नवंबर को भी खाते से चार बार में 91 हजार 800 रुपये निकाल लिए गए। इनमें 35 हजार, 25 हजार, 21 हजार और 10 हजार रुपये के लेनदेन शामिल हैं। इस प्रकार दो दिनों में कुल सात बार में 1,81,800 रुपये की राशि खाते से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन सिंह ने बताया कि घटना का पता चलने पर उसने बैंक में शिकायत दर्ज करवाई और एचडीएफसी के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर यूपीआई खाता बंद करवाया। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत की। उसने पुलिस से सभी सात लेनदेन के यूटीआर नंबर, लाभार्थी बैंक खातों और तकनीकी विवरण की जांच करवाकर आरोपियों की पहचान करने तथा ठगी की राशि वापस दिलाने की मांग की है।
जांच अधिकारी रवि कांत ने बताया कि शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed