फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Delhi youth dies after sprinkling petrol

पेट्रोल छिड़ककर जलाए गए दिल्ली के युवक की मौत

Fri, 18 Aug 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  बीसलपुर। Updated Fri, 18 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi youth dies after sprinkling petrol
फाइल
पुलिस ने पूर्व में दर्ज की गई रिपोर्ट में बढ़ाई हत्या की धारा
विज्ञापन

ससुराल आए दिल्ली के युवक को आग लगाने का मामला  

ससुराल में मामूली विवाद के बाद पेट्रोल छिड़क आग लगाए गए दिल्ली के युवक की इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने पूर्व में दर्ज किए गए मुकदमे में हत्या की धाराएं तरमीम कर दी हैं।

दिल्ली के करावल नगर निवासी अवधेश वर्मा चार अगस्त को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खनंका स्थित ससुराल आए थे। उनके साथ उनकी दूसरी पत्नी रूबी भी थी। अवधेश अपनी ससुराल में रह रही अपनी पुत्री राधा को अपने साथ ले जाने की जिद कर रहे थे, जबकि ससुराल के लोग राधा को भेजना नहीं चाहते थे। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ससुरालवालों ने अवधेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर अवधेश को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, पत्नी रूबी ने कोतवाली में जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें गांव खनंका निवासी प्रेमराज, अवनीश, पवन, विजयपाल और उनकी मां गौरी को नामजद किया गया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान बरेली में अवधेश की मौत हो गई। बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसएसआई संजीव उपाध्याय ने बताया कि बरेली के अस्पताल से अवधेश का मृत्यु प्रमाण पत्र लिया गया है। पूर्व में दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम कर कार्रवाई की जा रही है। पांच में से एक आरोपी प्रेमराज को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed