फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Death of innocent trolley collide

ट्राली की टक्कर से मासूम की मौत

Sun, 26 Mar 2017 09:59 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 26 Mar 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Death of innocent trolley collide
राोते ‌िबबिलख्‍ाते प‌िररिवार के लाोग
गांव कैंचुआ निवासी सूरज पाल वर्मा के पांच वर्षीय पुत्र की रविवार को ट्राली की टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

गांव कैंचुआ निवासी सूरजपाल वर्मा ने बताया कि रविवार को पड़ोसी खरगसेन के दरवाजे पर खड़ी ट्राली के पीछे उनका पांच वर्षीय पुत्र सागर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। दोपहर लगभग 11.30 बजे गांव के ही सुआलाल ने ट्रैंक्टर में वह ट्राली जोड़ी और ट्राली बैक करने लगा। इस दौरान ट्राली के पीछे खेल रहे अन्य बच्चे तो हट गए लेकिन सागर नहीं हट पाया। बैक की गई ट्राली के चपेट में आकर सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। सागर के पिता सूरजपाल, मां रामबेटी और भाई नीरज का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने घर जाकर घटना पर शोक जताया और घर वालों को ढांढस बंधाया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed