{"_id":"ee6b7327d1e8434c6c9c7a1761a9a1e8","slug":"death-of-a-worker-crushed-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का शव ट्रक
विज्ञापन
में फंसकर करीब दो सौ मीटर दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद ट्रक चालक
ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने मृतक के बहनोई मोहल्ला खानका निवासी जलालुद्दीन की ओर से ट्रक
चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाकर टक्कर मार देने की रिपोर्ट
दर्ज की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
घटना आसाम रोड पर मंगलवार को सुबह करीब सवा पांच बजे हुई। पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी 40 वर्षीय जलील अहमद साइकिल से मोहल्ला निवासी साथी इस्लामुद्दीन के साथ गांव सिरसा के एक ईंट भट्टा पर मजदूरी करने को घर से निकले थे। दोनों साथी अलग-अलग साइकिलों से जा रहे थे। असम हाइवे के सिरसा चौराहा पर खुटार की ओर से आ रहे ट्रक ने जलील अहमद की साइकिल को टक्कर मार दी।
जलील ट्रक मेें फंसकर घिसटता हुआ करीब दो सौ मीटर दूर चला गया। हादसे में जलील की मौके पर ही मौत हो गई। उसके धड़ का ऊपरी भाग क्षत-विक्षत हो गया। लोगों के शोर-शराबा पर ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने मृतक जलील अहमद के बहनोई मोहल्ला निवासी जलालुद्दीन की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
परिवार के मुखिया की मौत पर कोहराम
जलील अहमद परिवार का मुखिया था। उसके परिवार में पत्नी रिहाना के अलावा 23 वर्षीय पुत्री फरजाना की शादी सीतापुर हो चुकी है। इसके अलावा 19 वर्षीय पुत्र चांद बाबू, 10 वर्षीय पुत्री निशा, आठ वर्षीय राजा है।