फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   death

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 07 Sep 2015 11:55 PM IST
Dioria
Dioria Updated Mon, 07 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
death

कोतवाली क्षेत्र के गांव लमौआ निवासी हरपाल की 25 वर्षीया पत्नी मधु रानी की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला रामनगर निवासी रामऔतार ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन मधु का विवाह छह वर्ष पूर्व दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव लमौआ निवासी हरपाल से किया था। विवाह में बाइक, सोने की चेन और सोने की अंगूठी न मिलने से क्षुब्ध होकर वर पक्ष मधु का दहेज उत्पीड़न करने लगा। दोनों पक्षों में कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सारे प्रयास विफल रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वालों ने रविवार रात मधु की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर मायके वाले सोमवार को सुबह पहुंच गए। रामऔतार ने कोतवाली में दहेज हत्या की तहरीर दे दी है। कोतवाल सिकंदर सिंह ने बताया कि रामऔतार की तहरीर पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मधु के पति हरपाल, ससुर देवदत्त, जेेठ अमर पाल और सास अन्नो देवी को नामजद किया गया है। पुलिस ने नायब तहसीलदार एमआर थारू और सीओ सुवेग सिंह सिद्धू की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतका के मायके में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed