{"_id":"3fc33263c80690ec92577386229dd363","slug":"death-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दूसरे दिन मिला मिस्त्री का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में दूसरे दिन मिला मिस्त्री का शव
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
गांव मोहब्बतपुर निवासी कमला देवी ने बताया कि पति चंदन सिंह शुक्रवार की सुबह साइकिल से खेत पर गए थे। वहीं से उन्होंने काम पर जाने की जानकारी दी थी। शाम को जब पति घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने उनकी तलाश की। दूसरे दिन शनिवार को गांव मोहब्बतपुर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक ईंट भट्टा के पीछे तालाब के समीप पति का शव पड़ा मिला।
शरीर के नाक, गले, पीठ के हिस्से में चोट के निशान थे। साइकिल और पहने हुए जूते भी गायब थे। कमला देवी ने बताया कि पति घर से पांच सौ रुपये भी ले गए थे, जो उनकी जेब में नहीं मिले। मृतक के भाई श्याम सिंह ने भाई की हत्या कर शव फेंके जाने का संदेह जताया है। हालांकि उसने किसी रंजिश से इनकार किया है।
चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है। मृतक के दो पुत्री और तीन पुत्र हैं। पति की मौत से कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दो भाईयों की पहले भी हो चुकी है संदिग्ध मौत
चंदन सिंह के दो भाई रमेश की 2006 और लल्लू की कुछ दिन बाद संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। रमेश का शव गांव के बाहर उसके खेत में ही पेड़ से लटका मिला था, जबकि लल्लू का शव घर में लटका मिला था।