{"_id":"58247a7a4f1c1b6729b39df5","slug":"dcm-collision-killed-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम की टक्कर से किसान की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम हाइवे पर सड़क पार कर रहे बंडा के किसान 35 वर्षीय नेतराम को डीसीएम ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय किसान की मौत हो गई।
शाहजहांपुर जिले के थाना बंडा क्षेत्र के ग्राम लुहिची निवासी 35 वर्षीय किसान नेतराम की खमरिया पट्टी गांव में रिश्तेदारी है। वह अपने रिश्तेदार के घर खड़ी बाइक लेने के लिए बुधवार को पैदल ही खमरिया पट्टी जा रहे थे। देर शाम असम हाइवे पर सड़क पार करते समय खुटार की ओर से आ रही डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। भाग रहे डीसीएम चालक को लोगों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी ले गये। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। एसएसआई राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि आरोपी डीसीएम चालक व डीसीएम पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।