फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dalit home overrun, accused of setting fire

दलितों के घर उजाड़ने, आग लगाने का आरोप

Sat, 30 Jan 2016 11:00 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 30 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dalit home overrun, accused of setting fire
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिरसा सरदाह के ग्रामीणों ने लेखपाल, पुलिस और प्रधान के पति पर उनके आवास जेसीबी से गिराने और उनमें आग लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सिरसा सरदाह निवासी दलित जंगबहादुर सहित तमाम ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम कार्यालय में शिकायत की। जंगबहादुर का आरोप है कि वह अपने दो बेटों के साथ गांव में छप्परदार कच्चे घर में 20 वर्षों से रह रहे हैं। 29 जनवरी को लेखपाल पुलिस टीम के साथ पहुंचा और जेसीबी से उनका मकान गिराकर आग लगा दी। गांव की गीता देवी का आरोप है कि उनके पति विकलांग हैं। कुछ दिनों पहले उन्हेें सरकार से आवास मिला था जिसका निर्माण चल रहा है। लिंटर पड़ने की तैयारी थी, लेकिन प्रधान के पति, लेखपाल और पुलिस ने जेसीबी से मकान गिरा दिया। विरोध किया तो इन लोगों ने गालियां दी और जेल भेजने की धमकी दी। इस बाबत जानकारी करने पर तहसीलदार सदर इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि दोनों आवास तालाब पाटकर बनाए गए थे। कई बार प्रयास करने पर भी खाली न करने पर जेसीबी से मकान गिरवाए गए हैं। आग लगाने का आरोप गलत है। दोनों के खिलाफ जल्द एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed