{"_id":"57910db64f1c1b6949c4c27b","slug":"dalit-girl-was-kidnapped-on-the-orders-of-the-pmo-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमओ के आदेश पर हुई दलित किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएमओ के आदेश पर हुई दलित किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
दलित किशोरी के अपहरण के मामले में नौ महीने बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो के युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित महिला ने बताया कि 28 सितंबर, 2015 को उसकी पुत्रवधु शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। उसे देखने के लिए वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ आई हुई थी। शाम को वह मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चली गई। इसी दौरान मंगत सिंह और मंजीत सिंह असलहों के बल पर उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए। वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई, लेकिन मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एसपी को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।