{"_id":"c94d792313ea18e8b817edd0eee2be79","slug":"cut-without-permits-green-rosewood-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट काट डाले हरेभरे शीशम के पेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना परमिट काट डाले हरेभरे शीशम के पेड़
पीलीभीत
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बरहा के कब्रिस्तान में लगे हरे-भरे वृक्षों को हरियाली के दुश्मनों ने काट डाले। मौके पर पहुंची पुलिस ने लकड़ी के बोटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
एसओ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि गांव बरहा के कब्रिस्तान में शीशम के हरे-भरे पेड़ खड़े थे। कुछ लोगों ने बिना परमिट पेड़ों का कटान शुरू कर दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो काटी गई लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर आरोपी ले जाने की फिराक में थे। पुलिस आते देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मौके से गांव अर्सियाबोझ निवासी इकबाल, गांव ढेरम निवासी मोहम्मद साबिर और गांव बरहा निवासी मोहम्मद उमर को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि ट्रॉली में 21 बोटा बरामद हुए हैं। परमिट आदि न होने पर पुलिस ने चालक समेत सभी आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।