फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crushed by a tractor Child death

ट्रैक्टर से कुचलकर  बालिका की मौत

Tue, 24 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 24 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बालिका को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग निकला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सड़ा गांव के रहने वाले रामदास फरीदाबाद में टेलर की दुकान करता है। वर्तमान समय में वह वहीं रह भी रहा है। घर पर पत्नी ममता देवी और बच्चे सलोनी उर्फ गीता (8) और तीन वर्षीय बेटा शानू है। मंगलवार शाम को बेटी सलोनी घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच गांव के एक मकान में ईंट उतारकर वापस जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने बैक करते वक्त बच्ची को कुचल दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक घबराकर ट्रैक्टर ट्राली मौके पर छोड़कर भाग गया। गांव के लोगों से जानकारी लगने पर परिवारीजन बाहर आए और सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर हादसे की जानकारी जुटाई। मृतक बच्ची एक निजी विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा है। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed