फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cross Report filed in the municipality

नगर पालिका में मारपीट में क्रास रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Jun 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 29 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां की ओर से व्यापारी नेता हाजी लाडले और उनके भाई, भतीजे के खिलाफ बलवा, गाली गलौज, मारपीट कर धमकाने और छेड़छाड़ करने जबकि व्यापारी नेता हाजी लाडले की ओर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रिजवाना बेगम, उनके पुत्र और अन्य के खिलाफ गाली-गलौज कर धमकाने और दस हजार रुपये मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य और व्यापारी नेता की ओर से अलग-अलग पुलिस को तहरीर दी गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां ने बलवा कर घेरकर मारपीट करने और उनकी रिश्तेदार महिलाओं के साथ अश्लीलता का आरोप व्यापारी नेता मुजफ्फर खां उर्फ हाजी लाडले,उनके भाई पारे, मीनू, भतीजे अरसलान और अन्य पर लगाया। पुलिस ने मोहम्मद मियां की ओर से बलवा, छेड़छाड़, गाली गलौज कर मारपीट कर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य का आरोप है कि बैठक के बाद रास्ते में उसे घेरकर पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची महिलाओं से अश्लीलता की गई। उधर, व्यापारी नेता हाजी मुजफ्फर खां उर्फ लाडले ने पुलिस को दी तहरीर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां, उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रिजवाना बेगम, पुत्र दानिश और अन्य लोगों पर गाली-गलौज कर धमकाने व दो हजार रुपये और मोबाइल लूट का आरोप लगाया। पुलिस ने हाजी लाडले की ओर से उक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हाजी लाडले का आरोप है कि बैठक में हुई मारपीट पर कुछ संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। बाद में उनके प्रतिष्ठान पहुंचे लोगों ने गाली-गलौज कर धमकाते हुए दस हजार रुपये की नगदी, मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed