फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Court Dalit Reported harassment

कोर्ट के आदेश पर दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 24 Jul 2015 11:34 PM IST
Brkedha
Brkedha Updated Fri, 24 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ने अदालत के आदेश पर दलित दंपति और उसकी पुत्री को मारने पीटने के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी दलित बेचेलाल की पत्नी शिवदेई ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव स्थित उसकी पुश्तैनी जगह में पाकड़ का पेड़ खड़ा है। जहां वह पशु बांधने के साथ अन्य सामान रखती है। आरोप है कि गांव निवासी जयंती प्रसाद उर्फ जंतरी इस जगह पर जबरन कब्जा करनेे की कोशिश करते रहते हैं। 26 मई को अपनी जगह पर सफाई करने गई तभी जयंती प्रसाद व उसके भाई भूपराम, गेंदनलाल व उसकी पत्नी तुलसा देवी आ गए और गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर उसे लात घूसों व थप्पड़ों से मारने पीटने लगे।
विज्ञापन

विवाहिता के चिल्लाने पर उसकी पुत्री गोदावरी व पति बेंचेलाल ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें भी मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की उल्टे  उसके पति व आरोपी जयंतीप्रसाद को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसओ सुुरेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति समेत छह पर डकैती की रिपोर्ट
घर में घुसकर मारपीट कर सोने की चेेन व कुंडल छीन लेने के मामले की अदालत के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित की ओर से उसके सास ससुुर सहित छह लोगों के विरुद्ध डकैती की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसहा  सतरापुुर निवासी सुुरेशचंद्र की पत्नी लज्जावती ने कोर्ट में दिए प्रार्थ्रना पत्र में कहा है कि उसके पति मजदूरी करने पीलीभीत चले जाते हैं। आरोप है कि 22 अप्रैल को प्रात: उसके ससुर ख्यालीराम ने जानवर बांधने के खूंटे उखाड़कर फेंक दिए औेर उसके पड्डे को भगा दिया। उसकी पुत्री नीलम दोबारा खूंटे लगाने गई तभी ख्यालीराम और उनकी पत्नी प्रेमवती ने उसे मारपीट कर भगा दिया।
इस मामले की शिकायत जिरौनिया पुुलिस चौकी पर की। जिससे क्षुब्ध होकर उसके ससुुर पांच अन्य लोगों के साथ  घर में घुस आए और बाल पकड़कर लात घूूसों से मारा पीटा। सोने के कुंडल व चेन छीन ली। आइंदा जानवर बांधने पर जान से मारने की धमकी दी।

एसओ सुुरेश कुमार ङ्क्षंसह ने बताया कि अदालत के आदेश पर ग्राम भैंसहा सतरापुुर निवासी ख्यालीराम, उनकी पत्नी प्रेमवती, रमेश चंद्र, सरोजा देेवी तथा जनपद बरेली के थाना नवाबगंज के ग्राम निगोही पिपरा निवासी प्यारेलाल और शिवम के विरुद्ध धारा 395 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed