फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cooker in Kheda Temple, on the restoration of the mosque controversy

कुकरीखेड़ा में मंदिर, मस्जिद के जीर्णोद्घार पर विवाद

Fri, 02 Sep 2016 11:15 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
 कुकरीखेड़ा गांव में एक मंदिर और मस्जिद के जीर्णोद्धार को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई है। एक दूसरे के निर्माण को गलत बताते हुए उन्होंने पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों का निर्माण रुकवा दिया है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुकरीखेड़ा गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर की बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है। इधर, गांव की ही मस्जिद में भी टीनशेड की जगह लिंटर डलवाया जा रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई है। दो दिनों से गांव में तनाव बना हुआ है। एक पक्ष के लोगों ने शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी इकट्ठे होकर थाने आ गए। दोनों ने एक दूसरे की ओर से कराए जा रहे निर्माण पर सवाल खड़े किए। विवाद को देखते हुए पुलिस ने दोनों का निर्माण कार्य रुकवा दिया। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों को डीएम से अनुमति लेने के बाद ही निर्माण कराने की चेतावनी दे दी गई है। बिना अनुमति निर्माण कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दोनों पक्षों के लोगों को मुचलका पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed