फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Contractor shot dead, five nominated

ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, पांच नामजद

Thu, 11 Aug 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 11 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 काम के सिलसिले में दो साथियों संग पौटाकलां आए अमरिया के लेबर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली सिर में लगी है। एक युवक को आसपास के ग्रामीणों ने धर दबोचा। जिसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। घरवालों के आने पर पुलिस घटना की वजह पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 
अमरिया क्षेत्र के भौनी गांव निवासी 40 वर्षीय बाबू लेबर ठेकेदार था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह गांव के ही शौकीन शाह और जहानाबाद के निसरा गांव निवासी मुख्तार के साथ बाइक से बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पौटाकलां जाने की बातहकर घर से निकला था। बुधवार देर रात उसकी पौटाकलां -करोड़ रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने मौके से भाग रहे एक युवक बरेली जिले के नवाबगंज क्षेत्र के जयनगर निवासी पप्पू को पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को थाने ले आई। शव को कब्जे में लेकर परिवारीजनों को सूचना दी गई। जिस पर पत्नी साबरा बेगम देर रात ही बरखेड़ा पहुंच गई। गुरूवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी से बातचीत कर हत्या की वजह का पता लगाया गया, लेकिन पुलिस कारण स्पष्ट नहीं कर सकी है। कई विवादों के एक साथ सामने आने पर हत्या की गुत्थी उलझकर रह गई है। मृतक के सात बच्चे दो बेटे और पांच बेटियां हैं। 
विज्ञापन


पकड़ा गया पप्पू है शातिर अपराधी
ग्रामीणों का कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले थे, उस वक्त मौके पर मृतक समेत छह लोग थे। लोगों को निकलता देख सभी भागने लगे थे। इस दौरान पप्पू पकड़ा गया। पुलिस ने गुरूवार को पकड़े गए युवक के अपराधिक इतिहास का पता किया। जिसमें पप्पू पर डकैती समेत तमाम संगीन अपराध होने की जानकारी लगी है। इसके अलावा नामजद किए गए दूसरे आरोपी भी अपराधी किस्म के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1.20 लाख रूपये लेकर आया था मृतक 
मृतक ठेकेदार बाबू लेबर को भट्टों पर मजदूरी के लिए लाया ले जाया करता था। पत्नी साबरा बेगम के अनुसार घर से निकलते वक्त वह अपने साथ एक लाख 20 हजार रूपये की नगदी लेकर गया था। कहा था कि लेबर को पैसे देने जा रहा है। शाम तक लौट आएगा। पुलिस को मौके से दो मोटर साइकिल, मृतक की घड़ी, मोबाइल और चंद रूपये बरामद हुए हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि लेबर को पैसे दिए या नहीं। 
साथ आए दोनों युवकों का नहीं लगा सुराग
मृतक के साथ पौटाकलां गांव आए दोनों युवक शौकीन और मुख्तार का घटना के बाद से कोई पता नहीं लग सका है। दोनों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। इधर छानबीन करने पर पता लगा है कि चार दिन पहले ही मृतक के बच्चों का शौकीन के बच्चों से विवाद हुआ था। जिसमें काफी कहासुनी हुई थी। 

पत्नी की तहरीर पर हुए पांच नामजद, दबिशें जारी
काफी देर तक मामले में तहरीर को लेकर जद्दोजहद जारी रही। घटों बाद पत्नी ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इसमें साथ आए दोनों युवक शौकीन शाह, अख्तर अली, पौटाकलां के मेंहदी हसन, उसका बेटा जाबिर और पप्पू को नामजद किया गया है। यह बताया गया है कि मृतक के दामाद इलिहास का पिछले दिनों मेंहदी हसन से विवाद हुआ था। जिसका समझौता कराने के लिए मृतक पौटा आया था और उसे गोली मार दी गई। फिलहाल पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। 

पुराने विवाद को लेकर भी होती रही पड़ताल  
घटना की वजह तलाशने में जुटी बरखेड़ा पुलिस को घर वालों से पता लगा कि उसकी बरखेड़ा के एक परिवार से मुकदमें बाजी चल रही है। वर्ष 2014 में मृतक ने बेटी को अगवा करने का मुकदमा क्षेत्र के तीन लोगों पर दर्ज कराया था। जिसमें चार्जशीट लग चुकी है। बेटी का अभी तक कोई सुराग नहंी लगा है। हाल ही में 26 जुलाई को मुकदमें की तारीख थी। अब इस दौरान तो कोई विवाद नहीं हो गया। इस ओर भी जांच की होती रही। 


पत्नी की तहरीर पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर हत्या की वजह पता लगाई जा रही है। जल्द खुलासा कर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
ओमहरि बाजपेई, एसओ बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed