{"_id":"6aeb6073c17545ec070d899d","slug":"man-was-making-illegal-firecrackers-at-home-for-sale-during-diwali-three-kilograms-of-explosives-seized-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114126-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिवाली पर बेचने के लिए घर में बना रहा था अवैध पटाखे, तीन किलो विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिवाली पर बेचने के लिए घर में बना रहा था अवैध पटाखे, तीन किलो विस्फोटक बरामद
विज्ञापन
माड़ी मंदिर के सामने पुलिस ने छापा मारकर आरोपी को पकड़ा, विस्फोटक अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दिवाली पर बिक्री के लिए घर में अवैध रूप से पटाखे बनाते हुए पुलिस ने गांव पोहल्ली में छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करीब तीन किलो अवैध पटाखे बरामद किए गए। आरोपी के पास पटाखे बनाने का लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम के क्षेत्र में गश्त के दौरान गांव पोहली में माड़ी मंदिर के सामने एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने दूसरी मोबाइल टीम को भी मौके पर बुलाया और मुखबिर के बताए मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक युवक प्लास्टिक का कट्टा लेकर बाहर निकलने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गांव पोहली निवासी मोहित के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके हाथ में मौजूद कट्टे से बिना किसी मार्का के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने पटाखे बनाने का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने आगामी दिवाली के त्योहार पर बेचने के लिए पटाखे बनाए थे। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-- -- -- -- -