{"_id":"6aeb4ef55109f220f60cd0f4","slug":"stole-jewellery-from-a-friends-house-to-repay-a-debt-arrested-dehradun-news-c-5-drn1008-1106402-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कर्ज चुकाने के लिए सहेली के घर से ज्वैलरी चुराई, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कर्ज चुकाने के लिए सहेली के घर से ज्वैलरी चुराई, गिरफ्तार
विज्ञापन
देहरादून। कर्ज में डूबी एक महिला ने उसे चुकाने के लिए अपनी ही पुरानी सहेली के घर चोरी कर ली। रायपुर क्षेत्र के रांझावाला में हुई चोरी की इस घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी महिला पूजा थापा (44) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके घर से चोरी की गई करीब छह लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद की है।
थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि रांझावाला निवासी मीना थापा ने दो नवंबर को थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पूजा थापा नाम की महिला पर घर से सोने की ज्वैलरी चोरी करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने नामजद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घर से चोरी की गई दो सोने की चेन और चार अंगूठियां बरामद की गईं।
पूछताछ में आरोपी पूजा थापा ने बताया कि उस पर काफी लोगों का कर्ज हो गया था। इसे चुकाने के लिए उसने अपनी पुरानी परिचित मीना थापा के घर चोरी की योजना बनाई। दोनों के बीच पुरानी जान-पहचान थी और पूजा का मीना के घर अक्सर आना-जाना रहता था। इस वजह से उसे घर के सामान और अन्य चीजों की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने मौका मिलने पर ज्वैलरी चोरी कर ली।