फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Coaching student returning from tampering Srerah

कोचिंग से लौट रही छात्रा से सरेराह छेड़छाड़

Wed, 01 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 01 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग पढ़कर घर लौट रही छात्रा को गांव के एक शोहदे ने रास्ते में रोक लिया। वह पहले तो एक तरफा प्यार का इजहार करते हुए फब्तियां कसता रहा। छात्रा के नजरअंदाज करने पर शोहदे ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर मारपीट की और धमकी देकर भाग गया। पीड़ित पक्ष के तहरीर देने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री इंटरमीडिएट की छात्रा है। उनकी बेटी को उन्हीं के गांव का चमन पुत्र रोशनलाल आए दिन परेशान करता है। पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी कोचिंग पढने के बाद घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे आरोपी चमन ने घेर लिया छेड़छाड़ करते हुए जबरन छात्रा को प्रेमपत्र दे दिया। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने सरेराह मारपीट की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। उसने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसे लेकर पिता थाने गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी चमन के खिलाफ तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed