{"_id":"82eebc8c5cea3a8810c7d2655f796ca7","slug":"chori-hindi-news-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किलो चांदी समेत 1.74 लाख की नगदी उड़ाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई किलो चांदी समेत 1.74 लाख की नगदी उड़ाई
पीलीभीत/जहॉनाबाद।
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस पर भारी पड़ रहे चोरों ने गांव जतीपुर में धावा बोल दिया। एक ही रात गांव के दो सगे भाइयों समेत तीन घरों से 1.74 लाख की नगदी, 23 तोला सोना और ढाई किलो चांदी समेत करीब सात लाख का सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार की रात चोरों ने सबसे पहले जतीपुर निवासी बाबूराम के घर को अपना निशाना बनाया। बाबूराम ने बताया कि उनका भाई दूसरी मंजिल, जबकि वह दूसरी मंजिल पर परिवार समेत रहते हैं।
परिवार के सभी सदस्य नीचे बरामदे में सो रहे थे। दीवार के सहारे चोर घर में घुस आए और कमरे खोल कर उसमें रखा सामान खंगाल लिया। उन्होंने बताया कि चोर 1,74,400 रुपये की नगदी, चार सोने की मोहरें, एक चांदी की तगड़ी, दो जोड़ पायल, तीन फूल की थाली, लाल बिहारी के कमरे से गले का हार, सोने की चेन, कान के बुंदे समेत 11 तोला सोना और एक किलो चांदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी तब हुई जब रात करीब ढाई बजे बाबूराम की पत्नी सरोजनी देवी की आंख खुली तो देखा कि घर की कुछ लाइटें बंद थी। इस पर उन्हें शक हुआ और परिवार वालों को जगाया।
लाइटें जलाकर खा तो कमरों के अंदर रखा सामान खंगाला पड़ा था। इसके बाद चोरों ने गांव के दूसरे छोर पर रह रहे दृगपाल के घर को अपना निशाना बनाया। पड़ोस की छत के सहारे घर में घुसे चोर चार तोला सोना, एक किलो चांदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सब्बल और ईंट-पत्थर साथ लाए थे चोर
पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे चोर इस बार पूरी तैयारी से थे। दृगपाल के घर घुसे चोर अपने साथ बड़ी संख्या में नुकीले ईंट-पत्थर के टुकड़े भी लाए थे। सुबह दृगपाल के घर में जीने, मेन दरवाजों और कमरों के पास ईंट-पत्थर बरामद हुए। मौके पर पहुंची ललौरीखेड़ा चौकी पुलिस ने पत्थरों को फेंकवा दिया और मौके पर बरामद हुआ लोहे का सब्बल कब्जे में लिया है।
25 किलो देशी घी भी ले गए साथ
पीड़ित बाबूराम ने बताया कि वह दूध का भी कारोबार करते है। चोर घर के अंदर स्टील की टंकी में रखा 25 किलो देशी घी भी चोरी कर ले गए।
पुलिस नहीं करती गश्त चोरों की मौज
लगातार हो रहीं वारदातों के बाद भी पुलिस की लापरवाही लगातार जारी है। प्रदेश के एक कबीना मंत्री के करीबी होने के कारण एसपी भी एसओ धनंजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। थाने के सूत्र बताते हैं कि एसओ साहब कभी-कभार ही रात में गश्त पर निकलते हैं। ग्रामीणों की मानें तो गश्ती सिपाही भी गांवों में गश्त न कर अपने चेहतों के यहां आराम फरमाते हैं।
घटनाओं के प्रति संजीदा नहीं थानेदार
गांव जतीपुर में एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी की वारदात के बाद गांव में दहशत है, लेकिन थानेदार घटना को लेकर संजीदा नहीं दिखे। उन्होंने सूचना के बाद भी गांव जाकर मौका मुआयना करना मुनासिब नहीं समझा।
000
तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चौकी इंचार्ज मौके पर गए थे। एसओ दूसरे काम में व्यस्त थे। इसलिए गांव नहीं जा सके। ग्रामीणों का यह आरोप गलत है कि पुलिस गश्त नहीं करती है।
- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ जहॉनाबाद