फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Chain running after robbing a The robber grabbed the second escapee

चेन लूटकर भाग रहा एक लुटेरा पकड़ा, दूसरा फरार

Mon, 26 Oct 2015 11:25 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 26 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chain running after robbing a The robber grabbed the second escapee
बरेली के ग्रीन पार्क निवासी ललिता देवी की चेन लूटकर भाग रहे एक लुटेरे को ट्रैफिक पुलिस ने पब्लिक की मदद से  दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए स्नेचर मोहल्ला देशनगर निवासी कामिल को सुनगढ़ी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई चेन बरामद कर ली है।
विज्ञापन

बरेली के ग्रीन पार्क निवासी ललिता ने बताया कि वह शहर की सुरभि कॉलोनी में रहने वाले अपने रिश्तेदार चतुर बिहारी के घर सोमवार सुबह आईं थी। शाम करीब चार बजे वह खटीमा जाने के लिए घर से निकलीं। कुछ दूर चलने के बाद दो युवक साइकिल से उसके पीछे-पीछे चलने लगे। 100 मीटर दूर वह बढ़ पाई थी कि साइकिल पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर झपट्टा मार दिया और सोने की चेन लूटकर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों लुटेरों को दौड़ा लिया। इस पर साइकिल छोड़कर एक लुटेरा गौहनिया चौराहा की ओर भागा। गौहनिया चौराहा पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने उसे दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। सिपाहियों ने भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पकड़े गए आरोपी को चौराहा पर स्थित पुलिस बूथ में बंद कर दिया और घटना की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चेन बरामद कर ली है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि महिला की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हफ्ते भर पहले वल्लभनगर मामले लूटी गई चेन के मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed