{"_id":"572643104f1c1b63705cd0bc","slug":"caresses-abductor-teenager-carried-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहला फुसलाकर भगा ले जाई गई किशोरी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहला फुसलाकर भगा ले जाई गई किशोरी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 01 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनगढ़ी पुलिस ने तीन दिन पहले बहला फुसलाकर भगा ले जाई गई किशोरी को बरामद कर लिया। बरामदगी की सूचना पर पहुंचे किशोरी के घरवालों ने बिना बयान के किशोरी को सौंपने का पुलिस पर दबाव बनाया, लेकिन पुलिस ने कोर्ट में बिना बयान किशोरी को घरवालों को सौंपने से इंकार कर दिया। इसको लेकर थाने पर काफी भीड़ भाड़ रही। सोमवार को पुलिस किशोरी को कोर्ट में पेश कर उसके कलमबंद बयान कराएगी।
बता दें कि शहर से सटे एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी 28 अप्रैल को गांव के ही स्कूल में पढ़ने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। घरवालों ने जब उसकी तलाश की तो पता चला कि पुत्री गांव के ही सलाउद्दीन आदि के साथ जाती हुई देखी गई है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर सलाउ्द्दीन, अजहरुद्दीन, निजामुद्दीन, आशू, रिजवान और रवि सक्सेना के खिलाफ अपहरण और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार की देर शाम पुलिस ने किशोरी को शहर से बरामद कर लिया। किशोरी के बरामद होने पर उसके परिवार के तमाम लोग थाने पहुंचे और पुलिस पर पुत्री को घर वालों को सौंपने का दबाव बनाने लगे, लेकिन पुलिस ने मजिस्ट्रेट बयान होने के बाद ही किशोरी को सौंपने की बात कही। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। किशोरी महिला पुलिस के पास है। सोमवार को कोर्ट में पेश कर उसके बयान कराए जाएंगे।