फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car glass broken laptop And records flown

कार का शीशा तोड़ लैपटॉप और अभिलेख उड़ाए

Fri, 06 Feb 2015 12:29 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
पूरनपुर/पीलीभीत Updated Fri, 06 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Car glass broken laptop  And records flown
नगर के व्यस्त स्टेशन रोड पर नगर पालिका कार्यालय के नीचे खड़ी बरेली के
विज्ञापन
ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात व्यक्ति लैपटॉप, सात हजार रुपये की एफडीआर और अन्य अभिलेख उड़ा दिए। ठेकेदार की तहरीर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।

बरेली के आजमनगर निवासी बिजली उपकरणों के विक्रेता और ठेकेदार पंकज सिंह ने बताया कि गुरुवार को कार से नगर पालिका ईओ से मिलने आए थे। कार नगर पालिका कार्यालय के नीचे खड़ी कर दूसरी मंजिल स्थित नगर पालिका कार्यालय में ईओ से मिलने चले गए। लौटने पर कार के पिछले दरवाजे का शीशा टूटा था।

उन्होंने बताया कि शीशा तोड़कर कार में रखा लैपटॉप, सात हजार रुपये की एफडीआर और अन्य कुछ अभिलेख कोई पार कर ले गया। ठेकेदार ने पुलिस को दी तहरीर में पास-पड़ोस के दुकानदारों और टैक्सी चालकों पर संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर पास-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed