पूर्णांगिरि से लौट रहे श्रृद्धालुओं की कार पलटी, आठ घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णांगिरि दरबार से दर्शन कर लौट रहे शाहजहांपुर के श्रृद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर मैदना गांव के पास खाई में पलट गई। हादसे में चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायपलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे के निवासी विचित्र गुप्ता परिवार वालों के साथ दो कारों में सवार होकर मंगलवार शाम को उत्तराखंड के मां पूर्णागिरि दरबार में दर्शन करने गए थे। बुधवार दोपहर वापस घर जाते वक्त टनकपुर हाईवे पर मैदना गांव के पास पहुंचते ही एक कार (ईको) खाई में पलट गई। हादसे में कार चालक जलालाबाद निवासी गोविंद, विचित्र गुप्ता (33), शिवकुमार (34), यश (12), राजेंद्र (48), वैभव (16), शेखर (25), आशीष (40) घायल हो गए। पीछे दूसरी कार में आ रहे अन्य परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया।