{"_id":"589b53914f1c1be717379189","slug":"burnt-woman-died-five-people-including-the-husband-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला ने दम तोड़ा, पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी महिला ने दम तोड़ा, पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से झुलसी अमरैयाकलां निवासी मीरा देवी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बरेली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सबलपुर मुश्तकिन रंपुरा फकीरे गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री मीरा देवी की शादी अप्रैल 2016 में अमरैया कलां के रहने वाले राजवीर सिंह से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद राजवीर और उसके परिवार वाले दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। पांच फरवरी को विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई थी। उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इधर, पिता राजेंद्र ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत पांच लोगों पर मीरा को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार रात मीरा की अस्पताल में इलाज के दौरान दम मौत हो गई। पूरनपुर कोतवाल भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि पिता से मीरा की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन