फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bumblebee information about beef cooking information at wedding ceremony

शादी समारोह में गोमांस पकाने की सूचना पर खलबली

Mon, 03 Apr 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 03 Apr 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में गोमांस पकाए जाने की सूचना पर पुलिस ने एक बारात घर में छापा मारकर घंटों छानबीन की। बारातघर में पकाए जा रहे खाने को चेक किया गया, लेकिन गोमांस नहीं मिला। सूचना फर्जी निकलने पर पुलिस बैरंग लौट गई। पुलिस की दौरान बारातघर में खलबली मची रही। रविवार को शहर में रहने वाले कांग्रेसी नेता के भाई की शादी खकरा चौकी क्षेत्र स्थित एक बारातघर में थी। फोन पर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि शादी समारोह में गोमांस पकाया जा रहा है। सूचना मिलने पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल ख्यालिराम आदित्य भी बारातघर जा पहुंचे। इसके बाद बारातघर का सर्च अभियान शुरू कर दिया। बारात में बनाए जा रहे खाने को चेक किया गया। आसपास के कुछ मकानों में जाकर पुलिस ने जांच की, लेकिन गोमांस पकाए जाने की सूचना फर्जी निकली। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन सूचना फर्जी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed