फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Brother-in-law was shot injured

बहनोई ने साले को गोली मारकर किया घायल

Sun, 05 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 05 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law was shot injured
घायव। - फोटो : pilibhit, beureu
बहन की विदा को लेकर साले का बहनोई चल रहा विवाद रविवार को गंभीर हो गया। बहनोई ने पहले साले से गाली-गलौज की फिर गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 क्षेत्र के पकड़िया बिंदुआ गांव निवासी सत्यप्रकाश की बहन कई दिन से मायके मेें थी। विदा कराने को लेकर उसके ससुरालियों से सत्यप्रकाश का विवाद चल रहा है। रविवार को युवक अपनी बहन और परिवार के अन्य लोगों के साथ बिलसंडा क्षेत्र के एक मेले में गया था। मेले से वापस लौटते वक्त गांव के पास ही रास्ते में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। गाली गलौज के बाद मारपीट नौबत आ गई। आरोप है कि इसी दौरान सत्यप्रकाश को उसके बहनोई ने पेट में गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग मौके से भाग निकले। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। कोतवाल सिकंदर सिंह यादव ने बताया कि विदा कराने को लेकर हुए विवाद में बहनोई ने साले को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed