फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   brickfield

ठेकेदार ने भट्टा मजदूरों के हड़पे नौ लाख

Sun, 21 Jun 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 21 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
brickfield
गांव भूड़ा नगरिया निवासी जमुना प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वे लोग क्षेत्र के गांव पहाडग़ंज निवासी ठेकेदार इसराइल और जावेद के साथ बहराइच में ईंट भट्टे पर मजदूरी करने गए थे। इसमें भूड़ा नगरिया के अलावा गांव बकैनिया ता. रामपुर अमृत और विक्रमपुर के करीब 150 लोग शामिल थे। सभी मअपनी पत्नी और बच्चों को भी साथ ले गए थे और साढ़े नौ माह तक उन लोगों ने भट्टे पर काम किया।
विज्ञापन

आरोप है कि उन सभी लोगों की मजदूरी का करीब 9 लाख रुपये का भुगतान ईंट भट्टा मालिक से ठेकेदार ने ले लिया और उन लोगों को वहीं पर छोड़कर गायब हो गया। वह किसी तरह अपने बच्चों को साथ लेकर यहां पहुंचे और ठेकेदार के घर गए। आरोप है कि ठेकेदार ने मजदूरों को न केवल धमकाया बल्कि गाली गलौज कर भगा दिया।
विज्ञापन

भुगतान न मिलने से परेशान मजदूर रविवार को अपने बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंचे और आरोपी ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। थाने पर पहुंचने वालो में गुड्डू, महेश कुमार, नंदलाल, राजकुमार, वृजकिशोर, राममूर्ति समेत मजदूर प्रमुख रूप से शामिल थे। एसओ राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed