{"_id":"56fd67c34f1c1bbc43f00107","slug":"breaking-khokha-theft-of-thousands-of-housing-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास में खोखा तोड़कर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवास विकास में खोखा तोड़कर हजारों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 31 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली पुलिस चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। आवास विकास कॉलोनी में पुलिस पिकेट प्वाइंट के पास बुधवार रात चोरों ने लोहे के खोखा का ताला तोड़कर उसमें रखा 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
मोहल्ला जोशी टोला निवासी ओमप्रकाश का पान का खोखा नकटादाना मार्ग पर आवास विकास कॉलोनी में है। दुकान स्वामी ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने लोहे के खोखा का ताला तोड़ दिया और दुकान में रखा करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बता दें कि दो रोज पहले चोरों ने इसी कॉलोनी में मोहम्मद इमरान खां के घर का ताला तोड़कर 54 हजार की नगदी, 10 तोला सोना और पल्सर बाइक चोरी कर ली थी। डेढ़ महीने पहले इसी खोखे के पास स्थित एक अन्य पान के खोखे का ताला तोड़कर चोर करीब छह हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।