{"_id":"57f7a3754f1c1b526a26f537","slug":"break-off-the-locks-of-the-house-along-with-thousands-of-cash-made-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर के ताले तोड़ नगदी सहित हजारों का माल उड़ाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर के ताले तोड़ नगदी सहित हजारों का माल उड़ाया
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बंद घर के ताले तोड़ नगदी सहित हजारों का माल उड़ाया
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार वालों की गैरमौजूदगी में चोरों ने मोहल्ला साहूकारा निवासी मोहम्मद आबिद सलीम के घर के ताले तोड़ कर 38 हजार रूपये, जेवरात, कपड़े आदि चोरी कर लिए। चोरी की तहरीर पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मोहम्मद आबिद सलीम से पूछताछ की।
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे आबिद सलीम को रिश्तेदारी से लौटने पर हुई। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को परिवार के साथ उत्तराखंड के कस्बा खटीमा में एक रिश्तेदारी में गए थे। इस दौरान रात को चोरों ने उसके घर के मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले तोड़कर बक्सा में रखे 38 हजार रूपये, सेफ में रखा उसकी पत्नी का सोने का टीका, अंगूठी, चैन, बर्तन, कुकिंग गैस का छोटा सिलेंडर आदि सामान चोरी कर लिया। आबिद सलीम के घर के समीप बीएसएनएल का टॉवर लगा है। उन्होंने बताया कि टॉवर में लगे पंपिंग सेट के इंजन का सामान उसके घर रखा था। चोर इंजन का कुछ सामान भी चोरी कर ले गए। चोरी की तहरीर पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की।
---