फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Boutiques in Potatakal on objectionable post on BHATSAP

ब्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पौटाकलां में बवाल

Wed, 28 Jun 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 28 Jun 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
Boutiques in Potatakal on objectionable post on BHATSAP
ब्हाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पौटाकलां में बवाल
ब्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने को लेकर पौटाकलां गांव का माहौल गर्मा गया। इसका पता लगने पर एक पक्ष के सैकड़ों लोग इकट्ठे होकर हाईवे पर जा पहुंचे जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किशोर ने कुछ दिन पहले ब्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट कर दी थी। बुधवार सुबह पौटाकलां गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मामला गर्मा गया। कुछ ही देर में एक पक्ष के सैकड़ों लोग जमा हो गए। फिर उन्होंने गांव के बाहर शाहजहांपुर हाईवे पर जाकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने 15 साल के आरोपी लड़के को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया, एसएचओ बरखेड़ा राजेश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। इसके बाद लोगों को आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed