फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bones recovered, mystery of Tiger's death

हड्डियां बरामद, बाघ की मौत बनी रहस्य

Sun, 09 Apr 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 09 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
 बराही रेंज के जंगल क्षेत्र में नेपाल जाने वाले रास्ते पर शारदा नदी के कंजरिया घाट के निकट पकड़े गए दो शिकारियों से वन विभाग ने बाघ की हड्डियां बरामद की हैं। हड्डियां कहां से आईं और बाघ को मारा गया था? यह अभी रहस्य बना हुआ है। वन्यजीव अपराधों पर नजर रखने वाली एसटीएफ की सूचना पर बराही रेंज के वन कर्मियों ने टाइगर रिजर्व के एसडीओ केपी सिंह के नेतृत्व में कंजरिया घाट के समीप नाकेबंदी कर दो शिकारियों को पकड़ने का दावा किया। इनमें एक पताबोझी निवासी छोटेलाल और दूसरा पिपरिया जयभद्र निवासी संतोष गिरी उर्फ कल्लू है। शिकारियों के पास मिले पैकट में बाघ की हड्डियां बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान दोनों शिकारियों ने अपने तीन अन्य साथियों के फरार होने की जानकारी दी। इनमें पताबोझी का बालकिशन और नहरोसा का फरयाद व मुश्ताक हैं। वन विभाग अफसरों के मुताबिक ये तीनों पूर्व में बाघ का शिकार करने के आरोप में पकड़े जा चुके हैं। अब दुबारा गिरोह बनाकर इस अवैध धंधे में लगे हैं। पकड़े गए दोनों शिकारियों ने वन विभाग की टीम को यह नहीं बताया कि बाघ को कब और कहां मारा गया था? फिलहाल यह मामला एक तरह से रहस्य बन गया है। रेंजर अनिल शाह ने बताया कि फरार शिकारियों की तलाश की जा रही है। बाघ कहां मारा गया था, और उसकी हड्डियां कहां से लाई गई, बाघ के शेष अंग कहां हैं यह फरार आरोपियों के पकड़े जाने पर पता चल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed