फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bolero collision Bike rider died young

बोलेरो की टक्कर से  बाइक सवार युवक मरा

Fri, 27 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 27 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
काम निपटाकर मझोला से घर जा रहे युवक की बाइक को पीछे से आ रही बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के नवादा श्यामपुर गांव के रहने वाले मंगली प्रसाद खेती करते हैं। शुक्रवार को किसान का बीस वर्षीय पुत्र लोकेश कुमार काम से मझोला आया था। काम निपटाकर दोपहर को बाइक से घर के लिए निकला। टनकपुर हाइवे पर टांडा गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन आगे चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से कार छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों से हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ दलवीर वर्मा ने बताया कि बोलेरो कार कब्जे में ली गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर बोलेरो कार के अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed