{"_id":"59aaa9234f1c1b49738b4c8f","slug":"body-of-girl-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Sat, 02 Sep 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमखेड़ा गांव निवासी 15 वर्षीय चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजनों की गैर मौजूदगी में उसका शव अपने ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों ने किशोरी की हत्या की आशंका जताते हुए गांव के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि पुलिस मामले को आत्महत्या मान जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
गजरौला क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी रमेश कुमार खेती करते हैं। उनके पांच बच्चे है। शुक्रवार शाम को वह पत्नी व दो बच्चों संग अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने पीलीभीत आए थे। यहां बरसात अधिक होने पर वह पीलीभीत रुक गए। घर पर 15 वर्षीय बेटी चांदनी, बेटा जसकरन (10) और पांच साल की बेटी रोशनी रूके थे। इस बीच चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव साड़ी के बने फंदे से कुंडे पर अपने कमरे में लटका मिला। जागने पर कमरे में पहुंचे जसकरन ने बड़ी बहन चांदनी के शव को लटका देख आसपास के ग्रामीणों को जमा किया। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में परिवार वाले भी पीलीभीत से घर पहुंच गए। हत्या की आशंका जाहिर करते हुए गांव के एक युवक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। जिसमें आए दिन किशोरी को परेशान करने का भी आरोप लगाया है। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुुंची। मौका मुआयना करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवारीजन भले हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हो, लेकिन पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। मृतक किशोरी पंाच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। कक्षा आठ पास करने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।