{"_id":"5744952a4f1c1bba7d6916f2","slug":"bjp-leader-accused-of-molestation-leveled-by-another-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर एक और छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता पर एक और छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 24 May 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के एक मामले में जेल भेजे गए भाजपा नेता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद अब एक और छात्रा ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया है। मंगलवार को मां के साथ एसपी से मिलने पहुंची बरखेड़ा क्षेत्र की एक अन्य छात्रा ने भाजपा नेता पर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि एक भाजपा नेता के खिलाफ पांच दिन पहले बरखेड़ा पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें दो दिन पहले उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद अब एक और छात्रा ने उस पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया है। बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा मंगलवार को अपनी मां के साथ एसपी से मिली और भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रा ने शिकायत की कि घर से आते-जाते वक्त रास्ते में रोककर भाजपा नेता उससे छेड़छाड़ करता है। अश्लील फब्तियां कसता है। इससे उसका घर से निकलना दूभर हो गया है। मां-बेटी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बरखेड़ा पुलिस से मामले की जानकारी की जा रही है। पीड़ित छात्रा की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश बरखेड़ा एसओ को दिए गए हैं। मामला सही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।