{"_id":"59073e794f1c1b915e4422b7","slug":"bikers-aboard-busted-merchants","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को लूटा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 01 May 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी की स्कूटी में टक्कर मारने के बाद 12 हजार रुपये लूट लिए। व्यापारी के मुताबिक वह पेमेंट लेने को निकले थे। घटना की तहरीर सुनगढ़ी थाने में दे दी गई है, लेकिन सोमवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वसुंधरा कालोनी निवासी तरुण जोतवानी की पूरनपुर रोड पर जोतवानी एजेंसी के नाम से दुकान है। सोमवार दोपहर वह स्कूटी पर तकादा करने बाजार में निकले। बरहा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे व्यापारी सड़कर पर गिरकर घायल हो गए। तभी बदमाशों ने व्यापारी की जेब में रखे 12 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए। व्यापारी ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर यूपी 100 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि पीड़ित के बताए बाइक नंबर को ट्रेस किया गया है। बाइक स्वामी गजरौला क्षेत्र का रहने वाला है। उसे पकड़ने को टीम भेजी गई है।
विज्ञापन