{"_id":"59109fed4f1c1baa7c85144b","slug":"bikers-aboard-a-farmer-looted-33-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने किसान से लूटे 33 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने किसान से लूटे 33 हजार
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 08 May 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
भतीजे के साथ भैंस बेचकर घर लौट रहे किसान को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया और तमंचा दिखाकर 33 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस लुटेरों को तलाशने के बजाए घटना को छिपाने में जुटी रही। ग्राम डंडिया राझे निवासी राजपाल ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह अपने भतीजे अमन के साथ भैंस बेचने के लिए टिकरी बाजार गया था। जहां उसने अपनी भैंस 33,600 रुपये में बेच दी। वहां से चाचा-भतीजे मैजिक से देर शाम बरखेड़ा पहुंचे। यहां से पैदल अपने गांव जा रहे थे। गांव से करीब आधा किलोमीटर पहले उन्हें बाइक सवार तीन बदमाश रोक लिया। वे कुछ समझ पाते इससे पहले बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रुपये लूट लिए और भाग गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस लुटेरों को पकड़ने के बजाए थाने में पीड़ित से पूछताछ करती रही। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जबकि पीड़ित थाने के एक कमरे में खुद बैठे होने की बात फोन पर कह रहा था।
विज्ञापन