{"_id":"5738b0464f1c1bfa15ac71a9","slug":"bike-thief-vicious-gang-the-gangster-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर बाइक चोर गैंग पर गैंगेस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर बाइक चोर गैंग पर गैंगेस्टर की कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 15 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटोलिफ्टर गैंग पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। दो सगे भाइयों समेत तीन बाइक चोरों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के पुराने मुकदमों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
बाइक चोर गैंग पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। आए दिन भीड़ वाले इलाकों से दिनदहाड़े बाइक चोरी हो रही हैं। ऐसे में अधिकारी गंभीर है। पुलिस की पकड़ में आए आटोलिफ्टर दुबारा सक्रिय न हो सकें। इसके लिए अधिकारियों ने कानूनी शिकंजा कसने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था। इसी के आधार पर कार्रवाई की शुरूआत सदर कोतवाली थाने से हुई है। पुलिस ने सत्ताईस मार्च को जेल भेजे गए तीन शातिर बाइक चोर बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव भरौनी फार्म निवासी सगे भाई जसप्रीत, जयदीप और बहेड़ी के देवीपुरा गांव के रहने वाले हरदयाल के खिलाफ गैंगेस्टर का केस दर्ज किया है। कोतवाल भरत कुमार गौतम ने बताया कि अफसरों के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। आरोपी अमरिया और शहर से बाइक चोरी के आरोप में जेल भेजे गए हैं। इनसे चोरी की दो बाइक भी बरामद हुई थीं।