फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riders Sohdon the girl Fenkin on burning cigarettes

बाइक सवार शोहदों ने छात्रा पर फेंकीं जलती सिगरेट

Fri, 31 Jul 2015 11:18 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 31 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बावजूद छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। एक छात्रा द्वारा शोहदे की थाने में पिटाई के बाद भी मनचले हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को कालेज जा रही छात्रा पर शोहदों ने जलती सिगरेट फेंक दी। वहीं छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को लोगों ने मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया।  

विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा शुक्रवार सुबह कालेज जा रही थी। मोहल्ला चौक में इंटर कालेज के समीप बाइक सवार युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवकों ने छात्रा के ऊपर जलती सिगरेट फेंक दी। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आरोपी युवकों की जमकर धुनाई की इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

उधर, ब्लाक रोड में कालेज जा रही एक छात्रा से युवक ने छोड़छाड़ की। छात्रा द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने युवक को दबोच लिया। लोगों ने युवक को जमकर धुना और पुलिस को सौंप दिया। छात्रा की मांग ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला करीमगंज में युवती से छेड़छाड़ करने की शिकायत पर पुलिस ने मोहल्ला के ही एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

अधिकांश घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जा रहा है। शोहदों पर पुलिस बराबर नजर रख रही है। इस तरह की वारदातों की सूचना मिलने पर पुलिस भी अविलंब मौके पर जाती है। इसके बाद भी इन सभी घटनाओं को दिखवाया जाएगा। जो घटनाएं सही मिलेंगी उनमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
-राजेश्वर सिंह, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed