{"_id":"62582b023b8d786c44407484af831f8f","slug":"bike-riders-miscreants-two-million-looted-from-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से दो लाख लूटे
Pilibhit
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक शाखा में रुपये जमा करने जा रहे धीरेंद्र शाह बगिया निवासी वारदाना व्यापारी अनूप अग्रवाल की स्कूटी में बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले टक्कर मारने की कोशिश की। बाद में थाना सुनगढ़ी के पास मोड़ पर स्कूटी में टंगा दो लाख रुपये से भरा थैला छीनकर भाग निकले। पुलिस और व्यापारी ने दो अन्य युवकों की मदद से लुटेरों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लगे। एएसपी, सीओ ने थाना पहुंचकर पीड़ित व्यापारी से पूछताछ की और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
धीरेंद्र शाह बगिया निवासी लाला अनूप अग्रवाल ने बताया कि उनका वारदाने का काम है और वह सिंचाई विभाग में ठेकेदारी भी करते हैं। घर में रखे कुछ जेवरात उन्हें गीता मंदिर रोड स्थित पीएनबी शाखा के लाकर्स में रखने थे। इसके अलावा छतरी चौराहा स्थित ओरिएंटल बैंक शाखा के खाते में दो लाख रुपये जमा करने थे। मंगलवार को जेवर और घर से दो लाख रुपये लेकर पीएनबी शाखा गए। जेवरात लाकर्स में रखने के बाद जब बैंक से बाहर निकले तो उनकी स्कूटी के पास पहले से दो युवक बाइक समेत खड़े थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्कूटी में रुपये से भरा थैला टांग लिया और ओरिएंटल बैंक के लिए चल दिए। पल्सर बाइक पर सवार दोनों युवक भी उनके पीछे चलने लगे। नई बस्ती चौराहा पर बाइक सवारों ने पहले स्कूटी में टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वह लुटेरों की मंशा नहीं समझ सके। दोपहर करीब सवा तीन बजे जब वह थाना सुनगढ़ी मोड़ पर पहुंचे तभी लुटेरों ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक किया और झपट्टा मारकर टंगा रुपयों से भरा थैला लूटकर छतरी चौराहा की ओर भागने लगे। शोर मचाने पर बाइक सवार दो युवकों ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन लुटेरे छतरी चौराहा से डिग्री कॉलेज चौराहा की ओर भाग निकले। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसआई ओम हरि वाजपेई ने घेराबंदी कर बदमाशों की सुरागरशी की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
एएसपी ने व्यापारी से की पूछताछ
थाने के सामने लूट की सूचना पर एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित व्यापारी से थाने में घटना के बाबत जानकारी ली। इसके बाद व्यापारी के साथ सीओ सिटी को पीएनबी बैंक शाखा भेजा और सीसीटीवी फुटेज चेक कराए।
विज्ञापन
कैमरे ठीक होते तो पहचाने जा सकते थे लुटेरे
एक साल पहले कई लाख रुपये खर्च कर तत्कालीन एसपी सोनिया सिंह ने हाई क्वालिटी के शहर के सर्राफा बाजार, नौगवां चौराहा, छतरी चौराहा समेत एक दर्जन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, लेकिन करीब तीन महीने से सभी कैमरे खराब पड़े हैं। माना जा रहा है कि यदि यह कैमरे चालू हालत में होते तो पुलिस आसानी से घेराबंदी कर इन्हें दबोच लेती। यदि किसी वजह से दबोचने में असजल रहती तो कम से कम लुटेरों की तस्वीर तो कैमरे में कैद ही हो जाती और पुलिस को पहचान करने में आसानी होती।