फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riders blew up 36 thousand pieces of wheat

बाइक सवार ने गेहूं के फड़ से उड़ाए 36 हजार 

Fri, 23 Jun 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खनौद चेक पोस्ट के पास गेहूं की फड़ पर ग्राहक बनकर आए बाइक सवार दो युवक 36 हजार रुपये रखी गोलक उड़ा ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बे के निवासी विमलेश वंडा मार्ग पर खनौद पुलिस चेक पोस्ट के पास गेहूं की फडनुमा दुकान करते हैं। शुक्रवार सुबह रोज की तरह वह अपने मुनीम भानू के साथ पहुंचे। फड़ लगाने के बाद उन्होंने 36 हजार रुपये रखी हुई गोलक दुकान पर रख दी। इस बीच बाइक सवार दो युवक आए। एक ने हेलमेट पहन रखा था। पहले गेहूं का दाम पूछा और बाद में दोनों ने मुनीम भानू को बातों में लगा लिया। इसके बाद मौका लगते ही नकदी भरी गोलक उठाकर भाग निकले। पीड़ित ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा किया। पीछा कर आरोपियों को पकडने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहे। आरोपी बिलसंडा की ओर निकल गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि मामला लूट का नहीं है। तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed